उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए तोहफे का किया ऐलान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण कराया जायेगा।
जिसमे ब्लॉक लेवल के 10th or 12th के दो -दो टॉपर को भारत भ्रमण के लिए चयन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विकासखण्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर 2-2 छात्रों हेतु भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे।
इसमें इन छात्रों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना प्रबल होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चयनित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा।


More Stories
महाविद्यालय मालदेवता में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सप्ताह के दुसरे दिन स्केचिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न