April 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कमांद में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) में विद्यार्थियों के लिए कल 7 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) विषयक एक जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना तथा उन्हें अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना था।

कार्यशाला में पीएमआईएस की महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. शैलजा शुक्ला ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रणाली एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनके कौशल विकास एवं रोजगार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योजना के उद्देश्यों एवं लाभों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को उद्योगों एवं संस्थानों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान किया गया।

अंत में विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यशाला में डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी, श्री सोहन सिंह रावत तथा सत्येंद्र डोभाल ने भी अपनी उपस्थिति प्रदान की।

 

 

 

 

 

About The Author