कोटा, 26-10-2026: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में आज “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य के साथ असम राज्य को जोड़ा गया है। इसी संदर्भ में आज असमिया कथाकार होमेन बरगोहेन की की लघु कथा “अस्तराग – एक नई सुबह” का वाचन किया गया।
यह लघु कथा असम राज्य के महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित है। छात्राओं के लिए इस लघु कथा का चयन इस कहानी के प्रेरणादायक संदेश को ध्यान में रखकर किया गया।
इस असमिया कहानी के माध्यम से छात्राओं ने समझा की प्रतिभा को कोई भी अवरोध रोक नहीं सकता है। यदि दृष्टि स्पष्ट हो और मौन साधना की वृत्ति हो तो लक्ष्य प्राप्त करने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता है। इस असमिया कहानी का वाचन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” प्रभारी प्रो. हिमानी सिंह द्वारा किया गया। कथा वाचन के उपरांत छात्राओं ने प्रश्न- उत्तर के माध्यम से अपनी सहभागिता की तथा इस कहानी के संस्कार को समझने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. सीमा चौहान जी ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का यह विचार हमें यह सिखाता है की भाषा, धर्म, वेशभूषा, खान -पान और रीति- रिवाजों की भिन्नता के बावजूद हम सभी राष्ट्र के अभिन्न अंग हैं। देश की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि हम क्षेत्रवाद, भाषाई भेदभाव और सामाजिक विभाजन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ- अनीता तंबोली, श्रीमती सपना कोतरा, श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ मनीषा शर्मा, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ बबीता सिंघल, डॉ सोमवती शर्मा, डॉ बिनू कुमावत, डॉ यशोदा मेहरा, डॉ श्रुति अग्रवाल, डॉ दीप्ति जोशी, डॉ मिथिलेश सोलंकी, श्रीमती वंदना उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की सदस्य डॉ प्रियंका वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग