October 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब

  • दिल्ली में हरिद्वार की 6 वर्षीय दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स दिल्ली 2026 का खिताब

हरिद्वार, 26 अक्टूबर 26: आर.एस. स्टार प्रोडक्शन फैशन इवेंट द्वारा 24 अक्टूबर को केबीसी वेन्केट हॉल  दिल्ली में आयोजित किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में 6 वर्षीय दर्शिता सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “Kids Miss Royal India Universe Delhi 2026” का खिताब अपने नाम किया।

दर्शिता सैनी के कम उम्र में मंच पर आत्मविश्वास, आकर्षक प्रस्तुति और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण दर्शिता ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

इससे पहले भी दर्शत कई खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। इतनी कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर दर्शिता सैनी ने अपने परिवार और हरिद्वार सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नवल टाइम्स न्यूज़ एवं अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

यह भी देखें

देहरादून में हरिद्वार की 6 वर्षीय दर्शिता ने जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल( किड्स) का खिताब

About The Author