उत्तराखंड: राज्य मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं भारी बरसात की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में 18 अगस्त को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।
जबकि मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं कही हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण यातायात बाधित हो सकता है इसके अलावा कहीं कहीं संपत्तियों के नुकसान की संभावना के अलावा पर्वतीय क्षेत्र में बर्फ पिघलने से बारिशके साथ साथ नदी नालों में बरसात तथा जल प्रभाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार