चिन्यालीसौड़,10 अक्टूबर 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं एवं फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. प्रभात कुमार सिंह एवं डॉ. मंजू पांडे ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका डॉ. यशवंत सिंह ने निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. कृष्णा डबराल एवं डॉ. सुगन्धा वर्मा द्वारा किया गया तथा डॉ. आलोक बिजल्वाण निर्णायक रहे।
रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. किरण जोशी एवं डॉ. आराधना राठौर ने किया, जबकि डॉ. निशी दुबे निर्णायक रहीं। इसी क्रम में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का संयोजन क्रीड़ा समिति प्रभारी डॉ. विनीत कुमार एवं सदस्य डॉ खुशपाल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ. भूपेश चंद्र पंत और डॉ कुलवीर सिंह राणा ने किया।
खेल विशेषज्ञ श्री रोहित शाह कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा, श्री मदन सिंह एवं श्री कौशल सिंह बिष्ट का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, मुख्य शास्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किशोर सिंह चौहान ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
1) भाषण प्रतियोगिता
प्रथम स्थान —- महक (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान —- रीता (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान —- स्मृति रावत (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
2) चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान —- कावेरी (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान —- हिना (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान —- स्मृति रावत (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
3) रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम स्थान —- शिवानी भट्ट एवं स्मृति रावत (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर एवं बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान —- कावेरी एवं मानसी पंवार
(बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान —- साक्षी और आयुषि राणा (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर और बी.ए. पंचम सेमेस्टर) एवं वंदना और स्मिता (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर)
4) कबड्डी प्रतियोगिता – बालक वर्ग
प्रथम स्थान —- वॉरियर क्लब — 25
द्वितीय स्थान —- नागराजा क्लब — 21
5) कबड्डी प्रतियोगिता – बालिका वर्ग
प्रथम स्थान —- टीम गंगा — 23
द्वितीय स्थान —- टीम नागराजा — 20
इस दौरान डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र का भी सहयोग रहा एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड: फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्या थी तीव्रता
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
पीएलएमएस महाविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित