पिरान कलियर (हरिद्वार): पिरान कलियर थाना पुलिस ने उर्स-मेले के दौरान एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कलियर क्षेत्र से ही दबोचा है और उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 26 अक्टूबर को एक महिला (पीडिता की मां) ने कोतवाली पिरान कलियर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कलियर पर मु0अ0सं0 275/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(2), 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3(क)/4, 3(क)/4(2), 5(g)/6 के तहत मामला पंजीकृत किया था।
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम को मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को कलियर क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
• नाम: दानिश (उम्र 25 वर्ष) पुत्र मेहरबान
• निवासी: मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2. उप-निरीक्षक (उ0नि0) करुणा रौंकली
3. अतिरिक्त उप-निरीक्षक (अ0उ0नि0) कुन्दन सिंह
4. हेड कांस्टेबल माजिद खान
5. हेड कांस्टेबल इसरार अली



More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जीआरपी की प्रधान आरक्षक सुश्री शिल्पा मौसिया ‘नायिका सम्मान 2026’ से विभूषित
हरिद्वार: 38 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद होमगार्ड प्रमोद कुमार सेवानिवृत्त, यातायात पुलिस ने दी भावभीनी विदाई