- रिश्वत लेते पटवारी विजिलेंस टीम को देखते ही निगल गया नोट, गिरफ्तार
देहरादून के कालसी के कोटी क्षेत्र के पटवारी गुलशन हैदर रिश्वत ले रहा था, जिसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम ने कालसी में तैनात पटवारी को दो हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी शिकायतकर्ता के चचेरे भाइयों के मूल निवासी और जाति प्रमाण बनाने के लिए घूस ले रहा था। टीम के पहुंचते ही पटवारी ने घूस की रकम निगलने की कोशिश की।
विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसके चचेरे भाइयों ने मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
चेक करने पर आवेदन निरस्त पाए गए। बताया कि शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में कालसी तहसील में तैनात पटवारी गुलशन हैदर से फोन पर संपर्क किया तो पटवारी ने उन्हें फोटो आईडी और दो हजार रुपये लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय में बुलाया था। बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। बताया कि शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सोमवार को पटवारी, गुलशन हैदर तहसील कालसी को तहसील कालसी के प्राइवेट कमरे से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ट्रैप टीम के पहुंचने पर आरोपी ने रिश्वत की रकम निगलने की कोशिश की। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर विकासनगर उपजिलाचिकित्साय लाई और मेडिकल के बाद अपने साथ ले गई। बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


More Stories
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कल 07 फरवरी 2026 को जनपद में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड के चारधाम वास्तव में भारत के आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं- योगी आदित्यनाथ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविरम् का आयोजन