हरिद्वार, 6 नवम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने हरिद्वार नगर सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी पेश की है। दावेदारी पेश करते हुए डा.विशाल गर्ग ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बाकायदा आवेदन सौंपा। ईमानदार और कर्मठ छवि के नेता की पहचान रखने वाले डा.विशाल गर्ग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
व्यापारियों के साथ शहर की जनता में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मौका दिया तो धर्मनगरी को आदर्श विधानसभा बनाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों के रुकने की स्थाई व्यवस्था की जाएगी और शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रमुखता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे जनता की सेवा में रहेंगे और जन समस्याओं का निराकरण समय से कराया जाएगा।
डा.विशाल गर्ग के दावेदारी पेश करने से उनके समर्थकों, व्यापारियों और आम जनता में हर्ष की लहर है।
“नवल टाइम्स” राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है।
हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं।
हम विभिन्न जाति, धर्म, लिंग, भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं।
ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है ।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल www.navaltimes.in के मेरुदंड हैं।
पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों ,विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है ।
प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी ।
contact :- mob. number: 9897106991
whatsapp number: 9897106991
Email : navaltimes@gmail.com
More Stories
महाविद्यालय कमांद में ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सीबीएसई- कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन