रोडवेज बस में महिला यात्री से छेड़छाड़ पर रोडवेज चालक को सस्पेंड तथा कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया गया।
बीते दिनों महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया, और परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।
परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दे कि तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहा था। बताया जाता है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया।
इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया था।
तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ
मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक तरनजीत सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया है।
उन्होंने साफ कहा की निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए