एनटीन्यूज़: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेसवार्ता की। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न होगा। ऐसे में आज से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गयी।
इसके साथ पंजाबए गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होगा। जबकि मणिपुर में 2 चरणों में 27 फरवरी व 2 मार्च को चुनाव होंगे। यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा।
दूसरा फेज.14 फरवरी
तीसरा फेज. 20 फरवरी
चौथा फेज. 23 फरवरी
पांचवां फेज. 27 फरवरी
छठा पेज. 3 मार्च
सातवां फेज. 7 मार्च
मतगणना. 10 मार्च
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव स्थगित होने की अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
दरअसलए उत्तराखंड समेत उत्तरप्रदेशए पंजाबए गोवा तथा मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां परी कर ली है। बीते दिनों पांचों राज्यों का दौरा करने के बाद आयोग ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से पांचों राज्यों की कोरोना वायरस तथा ओमिक्रोन संक्रमण की रिपोर्ट लेने के साथ वैक्सीनेशन का भी पूरा ब्यौरा प्राप्त कर लिया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए रोड शो, साइकिल रैली और पदयात्रा पर रोक लगा दी है।
आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा डिजिटल व वर्चुअल साधनों का ही प्रयोग करें। डोर टू डोर अभियान में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे। आयोग ने नेताओं से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन