एनटीन्यूज़: राजस्थान की तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के चयन के लिए आयोजित रीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तारी हुई। राजस्थान पुलिस ने रुद्रप्रयाग के गौरकुंड से पेपर लीक के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड बत्ती लाल सहित दो लोगों को राजस्थान पुलिस की टीम ने गौरीकुंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अपने साथ राजस्थान ले गई है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान से पुलिस की एक टीम यहां पहुंची थी।स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बत्ती लाल मीणा व एक अन्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
बताया कि आरोपी मीणा व उसका साथी राजस्थान में तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के चयन के लिए (आरईईटी) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमांइड है। यह परीक्षा बीते 26 सितंबर को आयोजित की गई थी


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन
अश्मिका गौड़ ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अधिकारों के संरक्षण का दिया आश्वासन- जितेन्द्र रघुवंशी