उत्तराखंड: राज्य के रूद्रपुर में एक स्कूल की प्रिंसिपल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली, इस घटना से वहां हड़कंप मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रुद्रपुर की ओमैक्स कॉलोनी में शुक्रवार देर रात रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने देर रात अपने आवास में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी पायल को पंखे पर झूलता देख चीख पड़े।
उनकी चीख सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पायल भारती के घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
घटना के वक्त पायल की 9 वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है।


More Stories
हरिद्वार: लक्ज़री बसों के विरुद्ध अभियान जारी, 15 का चालान, 2 सीज़ तथा 4बसों की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति
अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठ योगी ने दिया, अपने पदों से इस्तीफा, बताई ये वजह..
बदरीनाथ धाम चढ़ावा अनियमितता मामला में, मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित