भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 29 एवं 30 जून 2025 को उत्तराखण्ड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
01 व 02 जुलाई को पूरे उत्तराखण्ड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज बारिश के दौर की आशंका है। साथ ही राज्य के सभी जनपदों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन द्वारा जलभराव, भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और आमजन को सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं।
03 जुलाई को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत टीमें तैनात करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।




More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक