हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 31.10.2026 को कोतवाली बहादराबाद में एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। इसके अतिरिक्त आरोपी महिला एवं उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज तथा मारपीट भी करता है।
महिला द्वारा बताया गया कि आरोपी को कई बार समझाने तथा उसकी हरकतों का विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी की इन हरकतों के कारण नाबालिग बालिका भय एवं मानसिक पीड़ा में रहने लगी।
प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध मु0अ0सं0 398/26 धारा 75(2), 115(2), 352 बीएनएस एवं धारा 7/8, 9(l)(n)/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक मय पुलिस टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके किराये के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 ज्योति नेगी
2. कानि0 अरुण चमोली
3. कानि0 बलवन्त सिंह



More Stories
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
महाविद्यालय रानीखेत में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकीकरण पर विचार गोष्ठी आयोजित