उत्तराखंड : 11 माह की मासूम बच्ची को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर मां द्बारा भी जहर खाने का मामला सामने आया है.
उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने 11 माह की बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया जिसमें बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां का भी इलाज चल रहा है। फिलहाल इस कदम उठाने के कारणों के पीछे का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बैजनाथ के अंतर्गत कोठू रामपुर निवासी सूरज नाथ की पत्नी रमा गोस्वामी ने रविवार की दोपहर आत्मघाती कदम उठा लिया। अन्य दिनों की तरह सुबह कामकाज निपटाने के बाद मौका मिलते ही रमा ने अपनी 11 माह की बच्ची प्राची को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।
जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल दोनों को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को तो मृत घोषित कर दिया, लेकिन रमा का इलाज अभी चल रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और बच्चे का शव कब्जे में ले लिया।
फिलहाल अस्पताल में पुलिस तैनात है और इस दर्दनाक आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे कारण तलाश रही है।


More Stories
गजा से चोरी किए गए माल सहित पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
गजा: हरेला पर्व पर नगर पंचायत एवं वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी की नमामि गंगे इकाई द्वारा लोक पर्व हरेला के तहत बृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित