उत्तराखंड: राज्य में मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है और रेड अलर्ट घोषित किया है।
रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वही 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चमोली , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 06.10.2022 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक-07 अक्टूबर, 2022 को कुमांऊ मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ अत्यंत वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक- 07.10.2022 को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।


More Stories
हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची का पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में 30 घंटे बाद मिला शव
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन