उत्तराखंड: देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
दरअसल, कार सवार दंपति विकासनगर से कनवा की ओर जा रहे थे। रास्ते में कालसी से 10 किलोमीटर आगे कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय प्रशासन को हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की पोस्ट डाकपत्थर से टीम एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही एसडीआरएफ टीम ने राहत कार्य शुरू किया।
कार सवार महिला घायलावस्था में किसी तरह खुद सड़क तक पहुंच गई थीं। एसडीआरएफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अस्पताल भेजवाया। जबकि कार सवार पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एसडीआरएफ ने मृतक का शव गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंपा।घायल महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून व मृतक की पहचान माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून के रूप में हुई है।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ