उत्तराखण्ड: उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जो कि एक बहुत ही चिंतनीय विषय है इसी प्रकार की घटना में मामला देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया जिसमें 13 वर्षीय नाबालिक को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर कैद करके रखने व दुष्कर्म करने के आरोपित को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनके पड़ोस में एक युवक किराए पर रहता है। 16 सितंबर को आरोपित ने महिला की नाबालिग बेटी से कहा कि उसके पापा का एक्सींडेंट हो गया है। किशोरी को घटनास्थल पर ले जाने की बात कहकर वह अपने साथ जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और कैद कर लिया। आरोपित ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसमें नशीली वस्तु मिलाई हुई थी। इनके बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी किसी तरह उसके चुंगल से छूटी और घर पहुंची। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल लोकेशन के माध्यम से आरोपित को शनिवार रात को आइएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोहित कुमार निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन