उत्तराखंड: मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया है 3 सितंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान मैं इस बार मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है ।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त का जारी पूर्वानुमान में बताया है कि 31 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने तथा
1 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी और तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने 2 सितंबर को अपना पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून, नैनीताल ,चंपावत जनपद में भारी वर्षा होने की तथा राज्य के अन्य जनपदों में बौछार के साथ आकाशीय बिजली चमकने की स्थिति और तेज होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राज्य में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने एक और दो तारीख को येलो अलर्ट जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान कितने तथा सड़क के अवरोध होने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर वृद्धि की भी बात कही है साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दौरान आवश्यक हो तभी बाहर निकलने का प्लान बनाया तथा बिजली से संचालित होने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन