हरिद्वार: कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने कांच की बोतल तोड़कर चाय वाले पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना आज सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देखा। तत्काल लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल कुंदन सिंह राणा व अन्य पुलिसकर्मियों मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की।
आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता है, जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। रमेश चाय की रेडी लगाने का काम करता था। उन्होंने बताया कि सुबह कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था।
विवाद इतना बड़ा कि युवक ने उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल