October 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

देहरादून: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में आयोजित, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि माननीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रायपुर श्रीमती सरोजनी जवाड़ी द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबंधित लगभग तीस महाविद्यालयों की वॉलीबॉल टीमों के मध्य मुकाबला है। मुख्य अतिथि श्री उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि रायपुर महाविद्यालय द्वारा इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना तथा नैतिक नियमों की अनिवार्यतः पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा खिलाड़ियों को ग्यारह हजार रुपये की नगद धनराशि बतौर पारितोषिक प्रदान की।

उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रायपुर श्रीमती सरोजनी जवाड़ी इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए महाविद्यालय की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वी. पी. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा खिलाड़ियों को अपने पूर्ण मनोयोग से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य ने महाविद्यालय में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान में हमेशा अनुशासन का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 24 तथा बालिका वर्ग की 5 टीमों ने प्रतिभाग किया है। बालिका वर्ग में मालदेवता, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग, कोटद्वार और ऋषिकेश की टीमें शामिल हुई । बालक वर्ग में मालदेवता, उत्तरकाशी, त्यूनी, , नई टिहरी, कर्णप्रयाग, अगस्तमुनि, डाकपत्थर, साहिया, पुरोला, कोटद्वार, देहरादून तथा हरिद्वार की टीमें शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में आयोजित उत्तरी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता हेतु किया जाना है।

रायपुर महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर सुमन गुसाईं ने सभी अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों तथा टीम प्रभारियों का इस क्रीड़ा समारोह में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्राचार्य महोदय एवं विश्वविद्यालय का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इनके अथक प्रयासों से ही हमारे महाविद्यालय को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन हेतु मेजबानी का सुअवसर प्राप्त हुआ।

आज के खेल समारोह के प्रथम दिन नजदीकी मुकाबले में महिला वर्ग में कोटद्वार तथा जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने फाइनल में जगह बना दी। इनके मध्य कल फाइनल मैच खेला जाएगा।

आज पुरुष टीम के एक बहुत ही रोमांचक क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में मालदेवता महाविद्यालय ने कोटद्वार महाविद्यालय की टीम को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में कल साहिया और मालदेवता के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि कल गोपेश्वर के साथ त्यूनी के मध्य क्वार्टर फाइनल के विजेता टीम ऋषिकेश के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुजाता क्षेत्री, प्रधान ग्राम सभा अस्थल, आरती खन्ना, उज्ज्वल नेगी, प्रो० यतीश वशिष्ठ, प्रो० रोशन लाल के ष्टवाल, प्रो० मधु थपलियाल, प्रोफेसर विजेंद्र लिंगवाल, डॉ० धर्मेंद्र कुमार राठौड़, डॉ०कविता काला,डॉ० दिनेश कुमार, डॉ० डिंपल भट्ट, डा0 विश्वपति भट्ट, डॉ.योगेश चंद्र नैनवाल, डॉ . राम चंद्र नेगी, डॉ ० महीधर प्रसाद तिवारी, डॉ ० बिश्वनाथ राणा, डॉ ० दिवाकर चंद्र बेबनी, डॉ ० गणेश प्रसाद, डॉ॰ शिव प्रसाद, डॉ ० नरेश सिंह चौहान, डॉ ० मैत्रेयी थपलियाल, डॉ ० ममता भट्ट, डॉ॰ सतीश कुमार, डॉ ० नवीन सिंह रावत, डॉ ० रेखा सिंह, डॉ ० ममता ध्यानी, डॉ॰मधुवाला जुवांठा, डॉ अंशु सिंह, डॉ ममता रावत, डॉ करुणा मिश्रा, डॉ आशा रंगोली, डॉ ० लीना रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री दिलवर सिंह नेगी, श्रीमती संगीता थपलियाल, गुंजन नेगी, सोनिया चौहान, रोशन बख्श, प्रभा आर्य, चेतन कुमार, अभिजीत उनियाल, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, भानुप्रिया, प्रभा आर्य, रोहित, ओम प्रकाश, पंकज, सुनील, माधुरी तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम प्रभारी तथा .मैच रेफरी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद शाह ने किया।

About The Author