October 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के अध्ययन केंद्र (कोड–15031) पर आज दिनांक 31अक्टूबर, 2026 को नवप्रवेशित शिक्षार्थियों (बैच जुलाई 2026) के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. विनीत कुमार के मार्गदर्शन एवं संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक समन्वयक डॉ. आलोक बिजल्वाण तथा केंद्र के सदस्यगण श्री होशियार सिंह, श्रीमती हिमानी रमोला एवं श्री संजय कुमार उपस्थित रहे।

समन्वयक डॉ विनीत कुमार ने बताया कि इस अभिविन्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-प्रवेशित शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क, तथा परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है।

कार्यक्रम में बताया गया कि शिक्षार्थियों की शैक्षणिक सहायता हेतु परामर्श सत्रों का आयोजन महाविद्यालय में शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

प्रभारी प्राचार्य डॉ किशोर सिंह चौहान ने अध्ययन केंद्र की समस्त टीम एवं उपस्थित शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक बिजल्वाण ने किया। इस अवसर पर डॉ बृजेश चौहान, डॉ भूपेश चन्द्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, श्री राजेश राणा, श्री मदन सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

About The Author