राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को “राष्ट्रीय सेवा योजना” के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया साथ ही सरदार बल्लभ भाई पेटल जी जयंती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम और नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया।अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस० एच० नयाल के दिशा निर्देशन में
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में NSS के छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया।
वही द्वितीय बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा आज राष्ट्रीय एकता दिवस है ये दिन भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आजादी के बाद भारत को एक राष्ट्र बनाने में सरदार पटेल ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए प्राचार्य प्रो० एच० एस० नयाल ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने व्यक्ति से बड़ा राष्ट्र को माना और विविधता में एकता का संदेश दिया। आप सभी छात्र सरदार वल्लभभाई पटेल से समाज हित और देश के प्रति अपनी भूमिका को समझने की सीख ले।
इस अवसर पर डॉ नरेश गंगवार, डॉ रोहित कांडपाल, डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ सिद्धार्थ गौतम,कार्यालय से श्री सुशील कुमार, श्री अर्जुन बगड़वाल, श्री ललित परिहार, श्री हेम कुमार , श्री विक्रम सिंह , श्री दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे ।
वही छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट,शांति बिष्ट ,किरण ,विनीता बोरा,बिष्ट,प्रियंका ,उर्मिला, नेहा नेगी गीतिका बिष्ट ,रजनी ,तनु , प्रिया गौरव ,नीरज ,योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता , रोशनी, कविता,अभिषेक, सूरज ,मोनी,सतीश, मोहित, महिमा, दीपाली,भावना शर्मा,आरती ,दीक्षा,सुषमा आदि उपस्थित रहे ।



More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं सखी किट वितरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा शिवालिक पब्लिक स्कूल में शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित