वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आज दिनांक 2 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयन्ती मनाई गई।
कायर्क्रम के शुभारम्भ में संस्थान के दीक्षान्तगृह में डा0 रेनू सिंह, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान एवं अन्य अधिकारियों ने सवर्प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्वासुमन अपिर्त किये।
तत्पश्चात संस्थान निदेशक ने वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कमर्चारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आज प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक संस्थान परिसर में एक सफाई अभियान भी चलाया गया।
साथ ही साथ संस्थान के प्रभागों व कायार्लयों में प्रातः 10ः.00 बजे से 12ः00 बजे तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कमर्चारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन के गुम्बदों पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया एवं रात्रि में संस्थान के मुख्य भवन को रोशनी से जगमगाया गया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक समारोह एवम् छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित