ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल के सौजन्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जन जागरण अभियान के तहत “महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन दर्शन एवं वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ आदिल कुरेशी, डॉ इलियास अहमद, डॉ लीना पुंडीर एवं डॉ रंजू उनियाल रहे।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी भट्ट , द्वितीय स्थान शालिनी तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग
हरिद्वार नगर निगम की सख्ती, लापरवाही पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना
रुड़की : ट्रक पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू