देहरादून/धनोल्टी। सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित विकास कार्य समिति (सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति) के तत्वावधान में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित यह आंदोलन धनोल्टी विधानसभा की ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव और रायपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप चल रहा है।
विधायक ने दिया शासन-प्रशासन से वार्ता का आश्वासन
आंदोलन के तीसरे दिन धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही शासन एवं प्रशासन स्तर पर वार्ता कर समिति की 15 सूत्रीय मांगों के सकारात्मक समाधान का प्रयास करेंगे।
सैकड़ों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
धरना प्रदर्शन में क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मांगों के जल्द निस्तारण की आवाज बुलंद की।
ये रहे मौजूद:
आंदोलन में समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार, सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, सुमित कंडारी, संयुक्त सचिव दीपेंद्र कोठारी, संरक्षक केदार सिंह वर्मा और कृपाल सिंह कंडारी मौजूद रहे।
इनके अलावा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार व आदित्य कंडारी, कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी व महेंद्र प्रताप नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभुलाल बहुगुणा, हरेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान राजेश डोगरा, दिनेश पंवार, विजेंद्र सिंह सौंद और खेमराज कंडारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।



More Stories
हरिद्वार: नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती—187 चालान, 7 वाहन सीज
गजा में शीघ्र होगा 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया क्षेत्र भ्रमण
लखनऊ: ऑनलाइन बाजार को टक्कर देने के लिए एकजुट हुए व्यापारी, ऑफलाइन खरीदारी को बढ़ावा देने का लिया संकल्प