ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज एन.एस.एस.एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया।
महाविद्यालय परिसर की शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले अमर बलिदानी ही वास्तविक रूप में नायक हैं जिनके कारण हम सभी भारतवासी अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं।
देश के लिए प्राण न्यौछावर करके अमूल्य योगदान देने अमर शहीदों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अर्चना धपवाल, डॉ.दिनेश कुमार, डॉ.एम.एन. नौडियाल, डॉ . सुबोध कुमार डॉ.लीना पुंडीर, डॉ.पारुल रतूड़ी, डॉ. आदिल, डॉ.इलियास, डॉ.दिनेश नेगी, डॉ.सृजना राणा, डॉ.रंजू उनियाल, डॉ.प्रतीक गोयल, डॉ.प्रियंका, डॉ. यतिन काला, डॉ.रश्मि, अर्जुन, नरेंद्र, दिनेश बलोनी, विक्रम पोखरियाल, सूरज, संदीप तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख