उत्तराखंड: राज्य में महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए महानवमी के पर्व पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत लिया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महानवमी के दिन कोषागार, उपकोषागार सहित संबंधित कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है, जबकि अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेश में संबंधित सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर
हरिद्वार: संस्कृति विद्यालय में नवरात्रि गरबा की धूम, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियाँ