डी पी उनियाल, गजा: नगर पंचायत गजा के द्वारा स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ओमकारानंद जूनियर विद्यालय व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा मे मोमेंटो व प्रमाण पत्र वितरण करते हुए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों मे स्वच्छता के प्रति जागरुकता होनी चाहिये, इससे हमारे घरों व गांवों में स्वच्छता के प्रति ध्यान रहेगा।
छात्र छात्राओं के माध्यम से अधिक जागरुकता आयेगी, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि छात्र छात्राओं के द्वारा निबंध एवं कला मे स्वच्छता के प्रति जागरुकता दिखाई गई है, कहा कि बच्चों ने बहुत सुन्दर ढंग से अपने विचारों को निबंध में लिखा है, निबंध में आदर्श गुसाईं प्रथम, सिमरन द्वितीय व अंशुल तीसरे स्थान पर रहे, उक्त सभी बच्चे कक्षा 8 मे अध्ययनरत हैं।
कला प्रतियोगिता में अंशुल प्रथम, लव सजवाण द्वितीय व दिया तीसरे स्थान पर रहे, पुरुस्कार वितरण के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, प्रधान गौंसारी जयेंद्र सिंह चौहान, राकेश बहुगुणा जिला निरीक्षक, कु. प्रीति चौहान, श्रीमती सरिता, तरुणा, ओमकारानंद विद्यालय के चतर सिंह चौहान, रमेश नयाल, श्रीमती उषा चौहान, अनंत राम उनियाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


More Stories
पौखाल: कोमल रावत बनी टॉपर, विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत
कोटा: हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, समाज बड़ा है, संघ बड़ा नहीं है– निम्बाराम
कोटद्वार: भारतीय सेना में रोजगार के विभिन्न अवसर विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन