आज बुधवार तीसरे दिन संसद का सत्र शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। ललन सिंह ने भी ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
इस बीच अरविंद गणपति सावंत, सुप्रिया सुले, कनिमोझी ने स्पीकर के लिए केरल के कांग्रेस सांसद के सुरेश के नाम का प्रस्ताव किया।
दोनों प्रस्ताव आने के बाद ध्वनिमत से प्रस्ताव को पास कर दिया गया। पहले माना जा रहा था कि विपक्ष इस पर वोटिंग कराने की मांग करेगा, लेकिन विपक्ष ने ऐसी कोई मांग नहीं की। इसके बाद इस प्रस्ताव को पास मान लिया गया।
ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आसन तक लेकर गए। ओम बिरला के आसन तक पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि आपकी चेयर है, आप संभालें।
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर आई सामने।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष को हाथ मिलाकर बधाई दी और आसन पर बिठाया इसके बाद राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ मिलाया।



More Stories
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी