नानकमत्ता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), काशीपुर में देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के प्रथम दिन महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता की चयनित छात्रा निर्मल कौर ने अपने उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण कर अपनी रचनात्मकता, नवाचार एवं उद्यमशील दृष्टिकोण का परिचय दिया।
उन्होंने उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता और व्यावसायिक संभावनाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों से चयनित 50 छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनमें नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी प्रो. मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि योजना का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित कर उन्हें स्वरोजगार, नवाचार एवं रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने, अपने उत्पादों को बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा भविष्य में सफल उद्यम स्थापित करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
छात्रा निर्मल कौर की सहभागिता महाविद्यालय में उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक रोजगार विकल्पों के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में सार्थक कदम है।



More Stories
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार