ऋषिकेश: कथा सुनने पहुंची मां बेटी गंगा में नहाने के दौरान बह गईं। सूचना मिलते ही राम तपस्थली आश्रम में हड़कंप मच गया।
ऋषिकेश के बदरीनाथ हाईवे पर स्थित राम तपस्थली ब्रह्मपुरी में आश्रम के संचालक गंगा में डूबने वाली मां बेटी के परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। जानकारी हासिल करने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। लेकिन उफान पर आई गंगा की लहरों के बीच मां बेटी को तलाश करना एसडीआरएफ के लिए चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर अपने स्तर से मां बेटी को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। जल पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है।
इंस्पेक्टर, एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि मां बेटी के डूबने की घटना मुनि की रेती थाना क्षेत्रांतर्गत हुई है। गंगा का बहाव अधिक होने की वजह से बैराज प्रशासन और हरिद्वार में जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है। गंगा में बहने वालों की पहचान 18 वर्षीय गौरी उपाध्याय और उसकी माता मनु उपाध्याय के रूप में हुई है। यह दोनों मां बेटी मध्य प्रदेश के मुरैना की रहने वाली हैं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन