प्राचार्य डॉ 0 सीमा चौहान के संरक्षण में कल 17-10-2024 को सांस्कृतिक मंच व संगीत विभाग राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर संगीत प्रभारी प्रेरणा शर्मा, डॉ 0 पुनीता श्रीवास्तव, डाॅ 0 संतोष कुमार मीना, तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना, डॉ 0 आशिमा सिंह, तबला वादक महूराज राव, श्री रामकुमार, प्रियंका जैन, दीप शिखा, छात्रा अदिति शर्मा आदि ने भक्ति संगीत के माध्यम से श्रध्दा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं सेवा निवृत्त तबला वादक देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने विचार व्यक्त करते हुए रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान तपोनिष्ठ बताया, वाल्मीकि की कठोर तपस्या के दौरान उनके शरीर को दीमकों ने ढक लिया था।
भगवान श्री राम की धर्मपत्नि मां सीता उनके आश्रम में रहीं जहां लव कुश का जन्म हुआ।
महर्षि वाल्मीकि के संरक्षण मार्गदर्शन में लव कुश कुशल योध्दा व ज्ञानी बनें हम सभी खास कर विद्यार्थियों के लिए महर्षि वाल्मीकि का जीवन प्रेरणादायक है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी