कोटा, राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 7 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी, कोटा द्वारा एस.आर. पब्लिक स्कूल, कोटा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर Col sudha KV. के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कुल 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 01 जेसीओ, 03 पीआई स्टाफ (OR), 03 x GCI, 05x ANO/CTO तथा एस.आर. पब्लिक स्कूल के 12 शिक्षकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन