कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ के तत्वावधान में महाविद्यालय में कल दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को डॉ. हजारिका के जीवन, उनके संगीत और राष्ट्र-एकता में योगदान पर आधारित बायोग्राफी दिखाई गई। साथ ही उनका प्रसिद्ध गीत ‘दिल हूम हूम करे…’ सुनाया गया, जिस पर छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु छात्राओं से भूपेन हजारिका के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन समिति प्रभारी डॉ. हिमानी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सीमा चौहान ने कहा कि भूपेन हजारिका केवल असम ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक थे। उनका संगीत मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति का अद्भुत संगम है, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मीरा गुप्ता ने भी कार्यक्रम से संबंधित अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. हजारिका के साहित्यिक और सामाजिक अवदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सपना कोतरा, डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ. यशोदा मेहरा एवं डॉ. अनुराधा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक