February 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में हुआ “विरासत भी एवं विकास भी” विषय पर भाषण एवं प्रस्तुतीकरण का आयोजन

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आज दिनांक 06/02/2026 को “विरासत भी एवं विकास भी” विषय पर भाषण एवं प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा भारतीय इतिहास ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर से समृद्ध एवं परिपूर्ण है। ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण करके हम न केवल अपने पूर्वजों की संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण प्रदान कर सकते हैं अपितु भारतीय अर्थव्यवस्था के पर्यटन उ‌द्योग को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ बबीता सिंघल ने बताया कि ऐतिहासिक इमारतें न केवल भारतीय संस्कृति की पहचान है अपितु हमारे पूर्वजों की अमर शौर्य गाथा एवं सांस्कृतिक क्रियाकलापों के परिचायक है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित और सुरक्षित करें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ मिथलेश सोलंकी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के बारे में बताया। प्रस्तुतीकरण सत्र में कुमकुम बैरवा ने गागरोन दुर्ग, अंजलि हाडा ने शेरगढ़ दुर्ग, सानिया मीणा ने मेहरानगढ़, ज्योति सिंह ने आमेर दुर्ग, अंजलि ने तारागढ़, सृष्टि ने रानी जी की बावड़ी तथा अन्य विषयों पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया।

अंत में डॉ बबीता सिंघल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह, श्रीमती शाहिस्ता बानो, डॉ. सोमवती शर्मा, डॉ. बिन्दु चतुर्वेदी आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author