हरिद्वार: दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति द्वारा एक मासिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ० विजय कुमार ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ० विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई गई है।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अनुशासन बनाए रखने एवं एक सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार द्वारा किया गया। एंटी रैगिंग समिति की प्रभारी डॉ. अलका सैनी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में रैगिंग की स्थिति के संबंध में सभी से फीडबैक प्राप्त किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष गतिविधि आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त नीति अपनाई जाएगी तथा परिसर को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में समिति के सदस्य डॉ. राखी बालियान, श्रीमती अंजली सैनी, डॉ. विजय कुमार एवं सुश्री मोनिका रानी के साथ-साथ अन्य बाह्य एवं आंतरिक सदस्यों का भी सहयोग रहा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब