February 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: कला कन्या महाविद्यालय के आर्मी विंग कैडेट्स ने कोर्ट की कार्यप्रणाली समझने हेतु किया न्यायालय का भ्रमण

कोटा: दिनांक 07.02.2026 को महाविद्यालय के माध्यम से राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा के आर्मी विंग कैडेट्स को कोर्ट की कार्यप्रणाली से परिचय कराने हेतु न्यायालय का भ्रमण कराया गया।

महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पारुल सिंह ने बताया कि कैडेट्स को कोर्ट, पुलिस विभाग इत्यादि की कार्य-प्रणाली से परिचित कराया जाना अति आवश्यक है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह भ्रमण कराया गयाI जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरीजी ने कैडेट्स को कोर्ट की संस्तरण प्रणाली से परिचय के साथ ही महिलाओं तथा जनसामान्य के लिए मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायताओं के विषय में जानकारी प्रदान की।

डिप्टी चीफ जया सिंह ने कैडेट्स को महिला हिंसा निरोधक कानून तथा कार्यस्थल पर महिला छेड़छाड़ के विरुद्ध निर्मित कानून से परिचय करायाI सहायक लीगल डिफेन्स काउंसिल नरेन्द्र डाबीजी ने कैडेट्स को पूरे कोर्ट का भ्रमण करायाI लगभग 128 कैडेट्स को तीन समूहों में विभाजितकर अधिवक्ता रवि विजय, योगेश मीणा इत्यादि के निर्देशन में कोर्ट की कार्य प्रणाली से परिचित कराया?

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने बताया कि कैडेट्स एवं छात्राएं किसी भी कार्यक्रम के प्रचार प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम हैंI ये कैडेट्स समाज की संरचनाओं एवं प्रक्रियाओं को समझकर स्वयं तथा अपने परिवार- पडौस के लोगों को भी जागरूक करने का माध्यम बनते हैं।

 

About The Author