देवेंद्र सक्सेना, कोटा- कोटा के चार साहित्यकारों को जबलपुर में अखिल भारतीय कादंबरी सम्मान से अलंकृत किया।
सृजनात्मक चेतना को समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील संस्था कादंबरी का आखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह – 2025, जबलपुर के सेठ गोविंददास प्रेक्षा ग्रह रंगमंच में भव्यता पूर्ण आयोजित हुआ। इसमें देश सभी राज्यों से पधारे 127 सृजनधर्मियों की प्रकाशित कृतियों पर अलंकृत किया गया।
श्री हिंदी साहित्य समिति के महासचिव श्री सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि कोटा से विजय जोशी को स्व. जागेश्वर प्रसाद तिवारी सम्मान समग्र लेखन के लिए 5000/- की राशि, डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी को स्व आशा देवी दुबे सम्मान समग्र लेखन के लिए ₹5000/- की राशि,विजय शर्मा को स्व हनुमान प्रसाद शर्मा सम्मान समग्र लेखन के लिए ₹5000/- की राशि और राममोहन कौशिक को डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी सम्मान ज्ञान साहित्य के लिए ₹2100/- की मान धन से सम्मानित किया गया। जो कि कोटा के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ कृष्ण बिहारी पांडे और अध्यक्षता कादंबरी संस्था के अध्यक्ष भगवत दुबे जी ने की। मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।
संचालन अद्भुत तरीके से राजेश पाठक प्रवीण ने किया। भव्य एवं विशाल आयोजन रचनाकरो में काफी चर्चित हुआ है। सरस्वती वंदना के बाद जबलपुर के कला केंद्र की कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसे उपस्थित सभी लोगों ने काफी सारा।
इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 13 साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। जबलपुर में कोटा के चार साहित्यकारों को सम्मानित किया जाने से इन रचनाकारों की और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। वे अच्छे से अच्छा सृजन करें। मां सरस्वती की कृपा से वह देश में कोटा का नाम रोशन करते रहें।


More Stories
आदर्श राठौर ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में काटा हंगामा , डिग्री-मार्कशीट अव्यवस्था को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
हरिद्वार: गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहादत स्मृति दिवस पर राज्यपाल ने दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन दिवस पर किया प्रतिभाग
लक्सर: मेडिकल स्टोर संचालक, नशीले कैप्सूलों के जखीरे के साथ गिरफ्तार