कोटा:4-9-2025 : गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी माला रोड कोटा में आज रात्रि में महा आरती में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमान राकेश मिश्रा ने भगवान गणेश जी की आरती की उन्होंने कहा कि मैं तो सेवक हूँ भगवान गणेशजी महाराज ही मुखिया और मुख्य अतिथि हैं।

इस अवसर पर संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना, आयोजन समिति के सत्यनारायण राठौड़, गिरिराज गुप्ता, पुजारीजी श्री दीपक वैष्णव, दैवा नंद पाटिल, छायांक बजाड, पुष्पेन्द्र सिंह भानावत, भविष्य बजाड आदि ने अतिथियों का मंगल तिलक पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
अतिथि मिश्रा ने गणेश उत्सव समारोह की भूरि-भूरि प्रंशसा की तथा समस्त मल्टी वासियों की सड़क आदि समस्याओं का समाधान करने का आस्वासन दिया। . इस अवसर पर दो मुख्य यजमान श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्रीमती रिंकू सिंह,श्री आशीष तिवारी श्रीमती बीना तिवारी थे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सोसायटी वासी ने उपस्थित होकर पुण्य का लाभ प्राप्त प्राप्त किया।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत