October 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के आउटरीच एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बहादराबाद में 12वीं की छात्राओं के लिए एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ. राखी बालियान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भविष्य के लिए सही दिशा दिखाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. हरीश रावत ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने के गुर सिखाए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गौरा नंदा योजना’ की जानकारी देते हुए छात्राओं को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ. पुष्पा फर्स्वाण ने 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, सही विषयों के चयन और रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (Professional Courses) के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा चौहान ने धनौरी पी.जी. कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्र की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

About The Author