देवेंद्र सक्सेना,कोटा, 6 जून। तानाजी नगर के संघ निष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी देवानंद बैरवा को उनकी उल्लेखनीय पर्यावरणीय सेवाओं के लिए भारत विकास परिषद, कोटा महानगर द्वारा सम्मानित किया गया।
देवानंद बैरवा ने काला तालाब मुक्तिधाम परिसर को विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों से आच्छादित कर उसे हरित एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण प्रेमी देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि प्रकृति संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर साहित्यकार कमलेश कमल, महेंद्र सिंह चौधरी एवं सोनिया शर्मा ने भी पर्यावरणीय जागरूकता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान कपड़े के थैलों का वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वर्षा के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


More Stories
नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
ज्वालापुर में विद्युत लाइन में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण