- ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध कनखल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
दिनांक 01.06.2026 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ कहासुनी के दौरान फायरिंग कर एक कांवड़िये को घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 187/26 अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज एक और आरोपी को दबोचा गया। पिल्ला गैंग से संबंधित मामलों में अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान