- देहरादून जा रही यात्री बस में लगी आग, समय रहते सभी 35 यात्री सुरक्षित निकाले गए
हरिद्वार, 6 जून: बढ़ती गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार शाम हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरी हरिद्वार स्थित सर्वानंद घाट के सामने एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।
जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक निजी यात्री बस हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। आग लगने की सूचना मिलते ही चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
यात्रियों ने बताया कि आग लगने से पहले इंजन के पास तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शांतरशाह क्षेत्र में भी चलती बस में आग लगने की इसी तरह की घटना सामने आई थी।


More Stories
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित
कबीर आश्रम में सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का हुआ आयोजन
गायत्री शक्तिपीठ व स्वर्णिम उदय वेद संस्कृति फाउंडेशन हरदा में “हमारे गुरुदेव” पर व्याख्यान