कोटा : 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 को दशहरा मैदान कोटा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह की तैयारी की बैठक गायत्री शक्तिपीठ कोटा में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते मुख्य व्यवस्थापक श्री तुलसी राम शर्मा ने प्रज्ञा पुराण की प्रेरक कथाओं के माध्यम से अंशदान शालीनता सहयोग एवं सेवा व सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने समय दान के माध्यम से समाज आस्था का दीपक जलाने के लिए किया
संयोजक हेमराज पांचाल ने सम्बोधित करते हुए यज्ञ में शामिल होने वाले नये 324 जोड़ों को 24 हजार गायत्री महा मंत्र का अनुष्ठान तथा अन्य सहभागी कार्यकर्ताओं को कल से ही प्रतिदिन सद्बुद्धि के महा मंत्र गायत्री मंत्र की कम से कम तीन माला का जप करने के लिए प्रेरित किया।
यज्ञ में तन मन धन से अनुदान देनें वाले व्यक्तियों का तिलक कर स्वागत किया गया।
10 जनवरी को भव्य कलश यात्रा एवं सद् ग्रंथ शोभा यात्रा में , सद् साहित्य, प्रदर्शनी के अन्तर्गत कन्या भ्रूण रक्षा , भारतीय कला प्रदर्शन, पर्यावरण, व्यसन मुक्ति, बाल संस्कार, आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर झांकी के सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता श्री विनोद तिवारी जी को दो मिनट का मौन रख कर श्रध्दांजलि दी गई।
11 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण है उस दिन देव पूजन, शांतिकुंज से युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ 0 चिन्मय पण्डया जी का आगमन, एवं 24 00 दीपकों का दीप यज्ञ बड़ी जिम्मेदारी है।
पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मुख्य व्यवस्थापक के मार्गदर्शन सुरक्षा, यज्ञ शाला, भोजन शाला, क्रय-विक्रय आदि के लिए समितियां गठित की गई।
बैठक में राम किशन सुमन, सी पी विजय, सत्यनारायण श्रृंगी हरीश शर्मा, डॉ 0 रघुनन्दन शर्मा, पुरोहित पुरूषोत्तम शर्मा, उमाशंकर शर्मा, भूपेंद्र सिंह चौहान मुकेश प्रजापति ललित सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न समितियों के प्रभारी समन्वयक उपस्थित थे।



More Stories
भाजपा गजा मंडल की बैठक में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर महाविद्यालय अगरोड़ा में राष्ट्रीय एकता का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया एकजुटता का संकल्प
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन