अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल: शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में कल दिनांक 31 अक्टूबर,2026 को भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण तथा भारत की एकता और अखंडता में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती सीमा, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) रहीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व, अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण भारत को एक मजबूत एवं एकीकृत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, साहस, अनुशासन और एकता का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ