कोटा: आज दिनांक 24.08.26 को राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा कोटा में संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा कोटा प्रो. गीताराम जी शर्मा रहे।
उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कृत की दीर्घ परम्परा, विरासत, एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।
कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बून्दी डॉ. एम. एल. गुप्ता तथा मुख्या वक्ता विश्व गीता प्रतिष्ठान के केन्द्रीय महामंत्री डॉ. विष्णु नारायण तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरि नारायण शर्मा ने प्रेरक गीता गिती के द्वारा छात्राओं को उद्बोधन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. पूर्णचन्द्र उपाध्याय द्वारा राष्ट्र के उत्थान में संस्कृत भाषा की भूमिका आज के युग में भी प्रासंगिकता एवं संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए भारतीय ज्ञान-परम्परा में संस्कृत के महत्व तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित नामा ने किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. साधना कंसल, डॉ. विनीता राय एवं श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती सीता जी तथा डॉ. हेमराज सैनी सहायक आचार्य संस्कृत ने पधार कर कार्यक्रम को सुशोभित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं हेतु संस्कृत श्लोक-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अत्यन्त उत्साह के साथ संस्कृत श्लोकों का सस्वर वाचन किया।
प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा छोटी चौधरी ने प्रथम तथा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं लक्ष्मी ढोली ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य डॉ. ऋतु वर्मा, डॉ. वैशाली मालव, डॉ. टीना शर्मा, डॉ. तरन्नुम, डॉ. सुधांशु गौतम, डॉ. अंजना जाटव, डॉ. स्नेहलता शर्मा, डॉ. अचल अरविन्द सहित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटा में “एक शिक्षक एक वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
संगीतज्ञ पंडित प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर जयंती समारोह का हुआ आयोजन