December 13, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा- श्रावण सोमवार के अवसर पर संस्कार भारती के संस्कार मित्र देवेंद्र सक्सेना की रोचक पंक्तियां..

श्रावण सोमवार के अवसर पर भारतीय संगीत एवं भगवान महाकाल को समर्पित कोटा के तबला वादक संस्कार भारती के संस्कार मित्र श्री देवेंद्र कुमार सक्सेना की रोचक पंक्तियां …….

1-गायन

भारतीय संगीत का

सुर बैठ कंठ में अंतर्तम

को दूर हटाए,

आलाप के आलोक से काया आलोकित हो जाए….

आलाप, तान मन की तृष्णा को तृप्त करती जाए

जब स्वयं नटराज शिव राग भैरव गाए..

2- वादन

जब ताल से अंतर्मन झंकृत हो

विलम्बित, मध्य, द्रुत

लय में खो जाए

जब मृदंग महर्षि

गणेश मृदंग पर ताल चौताल बजाएं …

3-नृत्य

श्रावण मास में स्वर ताल गर्जना

से सारी सृष्टि

भाव विभोर हो

वर्षा से जल मग्न हो

नहाएं

जब महादेव शिव शंकर लघु तांडव , मां पार्वती लास्य

नृत्य रचाऐ।।।

About The Author