कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण।
कोटा के 418 सैन्य हॉस्पिटल के सहयोग से 7 राज गर्ल्स बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।
यूनिट की एडम अधिकारी मेजर प्रमिला सिंह ने बताया कि फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 20 सीनियर विंग एनसीसी कैडेट्स को यह प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है जिसमे प्रथम दिन में कैडेट्स को प्राथमिक परिचर्या के मूलभूत नियमों, सिद्धांतों, घाव के प्रकारों एवं प्रबंधन, जलने एवं कटने के समय के प्रबंधन, सीपीआर इत्यादि से सम्बंधित पक्षों की चर्चा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
सीनियर गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर रूबी कुमारी ने बताया कि कैडेट्स ने पूर्ण मनोयोग से प्रथम दिन का प्रशिक्षण पूर्ण किया।
प्रशिक्षण में राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की 15 तथा जे डी बी कॉलेज की 5 कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


More Stories
हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने किया राज्य का नाम रौशन, जीते कई खिताब
हरिद्वार: प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र चौधरी दूसरी बार बने अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल बने महामंत्री
राजकीय महाविद्यालय जखोली की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन